न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत जिला जेल में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
-----
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह-2026 अंतर्गत को जिला जेल में जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त साक्षरता शिविर के दौरान बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता, जमानत संबंधी नियम के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुये उनके प्रकरणों से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों की पेशी, प्लीबार्गेनिंग, पैरोल का अधिकार के बारे में भी अवगत कराया।
इसी कम में जेल में निरूद्ध बंदियों का जिला चिकित्सालय, श्योपुर की ओर से उपस्थित चिकित्सीय दल द्वारा कुल 40 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें बंदियों के मानसिक रोग, बुखार, पेट दर्द, खांसी व जुकाम का परीक्षण कर उन्हें दवा वितरण की गई।
उक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर की सचिव महोदय श्री अजय रामावत, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता शांडिल्य, एवं जिला चिकित्सालय से चिकित्सकगण मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विष्णु गर्ग, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अरशद अयूब, फार्मासिस्ट श्री रामबलवान मीणा, नर्सिंग ऑफिसर श्री विकास शर्मा, एवं जेल प्रहरी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur