नवजात शिशु सप्ताह अंतर्गत एसएनसीयू वार्ड में बनाई रंगोली
नवजात शिशुओं की देखभाल का संदेश दिया
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में नवजात शिशु सप्ताह के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में जिला चिकित्सालय श्योपुर के एसएनसीयू वार्ड में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ एवं एसएनसीयू प्रभारी डॉ. जितेंद्र यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित गुप्ता तथा नर्सिंग ऑफिसर सोनम उइके, स्वाति चंद्रोल, शारदा टेकाम, श्रद्धा साकेत, काजल बाथू, कविता गिरवाल एवं एसएनसीयू के अन्य स्टाफ द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल एवं स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराने, छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने, शिशु को गर्म रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा समय पर टीकाकरण कराने के संबंध में माताओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर माताओं को बताया गया कि नवजात शिशु के जीवन के शुरुआती दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान उचित देखभाल, मां का दूध एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर शिशु को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखा जा सकता है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur