प्रेमपुरा हवेली, प्रेमसर, रामबाडी आदि ग्रामों में हटाये अवैध कब्जे
राजस्व विभाग द्वारा आदिवासियों को कब्जा दिलाने की कार्यवाही
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तहसील श्योपुर अंतर्गत ग्राम प्रेेमपुरा हवेली, रामबाडी, दोला का पुरा, प्रेमसर में अवैध रूप से काबिज लोगों के कब्जे हटाकर आदिवासी कृषको को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाने कार्यवाही की गई है। कुल 10 प्रकरणों में पारित बेदखली आदेश के उपरांत यह कार्यवाही की गई है।
तहसीलदार श्री दीपेश धाकड ने बताया कि ग्राम प्रेमपुरा हवेली में सर्वे क्र. 169/5 रकबा 1.00 हे. रूग्गा पुत्र बीरबल आदिवासी, सर्वे क्रमांक 169/6 रकबा 1.00 हे. बाबू पुत्र रामलाल आदिवासी के नाम दर्ज है, जिस पर सियाराम पुत्र मंशाराम मीणा निवासी प्रेमपुरा हवेली के अवैध कब्जे को हटाकर आदिवासी भूमिस्वामियों को कब्जा दिया गया।
इसी प्रकार ग्राम प्रेमपुरा हवेली के सर्वे क्र. 168/8 रकबा 1.00 हे. घनश्याम पुत्र दौज्या आदिवासी, सर्वे क्रमांक 169/9 रकबा 0.833 हे. घनश्याम पुत्र रुगनी आदिवासी, सर्वे क्रमांक 169/11 रकबा 0.833 हे. श्रीलाल पुत्र देवलाल आदिवासी, सर्वे क्रमांक 169/13 रकबा 1.00 हे. रामकल्याण पुत्र बीरबल आदिवासी, सर्वे क्रमांक 169/12 रकबा 1.00 हे. मिथुन पुत्र लक्ष्मण आदिवासी के नाम दर्ज है, जिस पर से हरजीत पुत्र टहल सिंह जाति जाट सिख, बजीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह जाति जाट सिख निवासीगण ग्राम प्रेमपुरा हवेली का अवैध कब्जा हटाकर आदिवासियों भूमिस्वामियों को कब्जा दिया गया है।
ग्राम रामबाड़ी के भूमि सर्वे क्रमांक 26 एवं 68 कुल रकबा 3.310 हे. भूमि रामनाथी पुत्री माध्या आदिवासी के नाम दर्ज है, जिस पर से इलियास पुत्र सैफुद्दीन जाति मुसलमान का अवैध कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को सौंपा गया।
ग्राम दोला का पुरा का सर्वे क्रमांक 123 एवं 125 कुल रकबा 1.05 हे. भूमि रामलाल पुत्र फैलू आदिवासी के नाम दर्ज है, जिस पर से महावीर पुत्र मेधा बंजारा का अवैध कब्जा हटवाकर भूमिस्वामी को सौंपा गया।
ग्राम प्रेमसर के भूमि सर्वे क्रमांक 96/1 रकबा 0.627 हे.भूमि मेंदा बाई पत्नी काड़ू आदिवासी से नाम दर्ज है, जिस पर से धरम सिंह, करम सिंह पुत्रगण मक्खन सिंह जाट सिख का अवैध कब्जा हटाकर भूमि स्वामी को सौंपा गया।
अवैध कब्जा हटाने से पूर्व सभी कब्जाधारियों को तहसीलदार श्योपुर, नायब तहसीलदार मानपुर एवं प्रेमसर द्वारा मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता, 1959 की धारा 250 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विधिवत सुनवाई उपरांत बेदखली आदेश पारित किया गया था। सभी अवैध कब्जाधारियों को पुनः कब्जा नहीं करने हेतु बंध पत्र निष्पादित किए जाने हेतु आदेशित किया गया है। अवैध कब्जा हटाते समय मौके पर राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों का दल एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
विजयपुर में भी दिलाया कब्जा
तहसीलदार विजयपुर श्री मस्तराम गुर्जर ने बताया कि खितरपाल में सर्वे क्रमांक 207 रकबा 0.84 है. भूमि पर पातीराम पुत्र देवीलाल आदिवासी, सर्वे क्रमांक 244 रकबा 0.37 है. एवं सर्वे क्रमांक 249 रकबा 1.16 है. भूमि पर लक्खू पुत्र जनवेद आदिवासी, सर्वे क्रमांक 250 रकबा 1.15 है. लक्खू पुत्र जनवेद आदिवासी, सर्वे क्रमांक 247 रकबा 1.26 है. काशीराम पुत्र ल्हौरे आदिवासी, सर्वे क्रमांक 487 रकबा 0.50 है. गौरेलाल पुत्र प्यारे आदिवासी व शामिल बेवा छोटे आदिवासी, सर्वे क्रमांक 481 रकबा 0.34 है. भूमि पर गौरेलाल पुत्र प्यारे आदिवासी व शामिल बेवा छोटे आदिवासी, सर्वे क्रमांक 252 रकबा 0.84 है. भूमि पर बाबू पुत्र गंगी आदिवासी, सर्वे क्रमांक 217 रकबा 0.76 है. भूमि पर गौरेलाल पुत्र प्यारे आदिवासी व शामिल बेवा छोटे आदिवासी, सर्वे क्रमांक 503 रकबा 0.96 है. भूमि पर मुन्ना पुत्र कुन्दन आदिवासी को कब्जा दिलाने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि सर्वे नंबर अनुसार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur