पोषण जोड़ो- पुड़िया छोड़ो अभियान तथा मतदान के महत्व पर प्रतियोगिताएँ आयोजित
-----
सांदीपनि विद्यालय में प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल के मार्गदर्शन में “पोषण जोड़ो, पुड़िया छोड़ो” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने हेतु निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवांश शर्मा ने, द्वितीय स्थान कान्हा सोनी ने, तृतीय स्थान कृष्ण शर्मा ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्य चौहान ने, द्वितीय स्थान देवांश शर्मा ने, तृतीय स्थान शिवम गोयल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदनी शर्मा ने, द्वितीय स्थान सना हयात ने एवं तृतीय स्थान विक्रम प्रजापति ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं का संचालन शिक्षक श्री सोनू जैन, श्री नरेंद्र सोनी एवं श्री अभिषेक शर्मा ने किया। वहीं मतदान के महत्व पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में वीरा पुरोहित ने प्रथम तथा प्रगति बेरवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता, मतदान के महत्व एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur