*कहानी बदलाव की*
*पीएमएफएमई योजना से संवरा रानी देवी का भविष्य, आटा चक्की व्यवसाय से हर माह 30 हजार रुपये तक आय*
शिवपुरी शहर के वैशाली गार्डन के पीछे, फतेहपुर गणेश कॉलोनी निवासी श्रीमती रानी देवी एक साधारण परिवार से आती हैं। योजना का लाभ मिलने से पूर्व उनके पास आय का कोई स्थायी या निश्चित साधन नहीं था। स्वयं का कोई स्वरोजगार शुरू करने के लिए वे लगातार प्रयासरत थीं, किंतु सीमित संसाधनों और पूंजी के अभाव में अपने सपनों को साकार करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।
श्रीमती रानी देवी के जीवन में नया मोड़ तब आया, जब उन्हें उद्यानिकी विभाग के डीआरपी श्री गिर्राज ओझा के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की जानकारी मिली। योजना से प्रेरित होकर उन्होंने परी आटा चक्की के संचालन एवं विस्तार हेतु आवेदन किया। उद्यानिकी विभाग एवं बैंक के प्रशासनिक सहयोग से उन्हें 6 लाख रुपये का बैंक ऋण स्व�