Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Shivpuri Nagar

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय शिवपुरी के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने की।

शिविर में सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या के बीच संसाधनों का संतुलित उपयोग और परिवार नियोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 11 जुलाई को लोगों को जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक संतुलन जैसे विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय सिंह ऋषीश्वर ने परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास के संबंध में जानकारी दी। जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या संसाधनों, पर्यावरण और विकास पर सीधा प्रभाव डालती है। ऐसे में जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 

#shivpuri

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय शिवपुरी के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने की। शिविर में सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या के बीच संसाधनों का संतुलित उपयोग और परिवार नियोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 11 जुलाई को लोगों को जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक संतुलन जैसे विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय सिंह ऋषीश्वर ने परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास के संबंध में जानकारी दी। जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या संसाधनों, पर्यावरण और विकास पर सीधा प्रभाव डालती है। ऐसे में जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम द्वारा शिवपुरी शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में राजस्व टीम ने शिवपुरी के ग्राम सिंहनिवास में सर्वे क्रमांक 2531/2/1/1 और सर्वे क्रमांक 2531/21/2 अवैध कॉलोनाइजर शिवसिंह धाकड़ पुत्र हरी सिंह धाकड़ की अवैध कॉलोनी में जेसीबी द्वारा सड़कों को हटाया गया और कॉलोनाइजर को विधिवत अनुमति के साथ नियमानुसार कॉलोनी निर्मित करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित पर सख्त कार्यवाही होगी।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Collector Shivpuri 

#shivpuri

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम द्वारा शिवपुरी शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व टीम ने शिवपुरी के ग्राम सिंहनिवास में सर्वे क्रमांक 2531/2/1/1 और सर्वे क्रमांक 2531/21/2 अवैध कॉलोनाइजर शिवसिंह धाकड़ पुत्र हरी सिंह धाकड़ की अवैध कॉलोनी में जेसीबी द्वारा सड़कों को हटाया गया और कॉलोनाइजर को विधिवत अनुमति के साथ नियमानुसार कॉलोनी निर्मित करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा संबंधित पर सख्त कार्यवाही होगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Shivpuri #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन 2026 में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज, एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य, सहायक संचालक श्रीमती डॉ. किरण रावत एवं टीम द्वारा पिछोर और खनियाधाना के खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान चतुर्वेदी खाद एवं कीटनाशक केंद्र, विनय ट्रेडर्स, पाठक ट्रेडर्स, लक्ष्मी ट्रेडर्स, अजय ट्रेडर्स (पिछोर) तथा जय बाबा बीज भंडार और अकबर शाह बीज भंडार (खनियाधाना) की जांच की गई। जांच में 4 प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही सामग्री खरीदें, पक्का बिल अवश्य लें और नकली या संदिग्ध सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Collector Shivpuri 

#shivpuri

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन 2026 में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज, एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य, सहायक संचालक श्रीमती डॉ. किरण रावत एवं टीम द्वारा पिछोर और खनियाधाना के खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चतुर्वेदी खाद एवं कीटनाशक केंद्र, विनय ट्रेडर्स, पाठक ट्रेडर्स, लक्ष्मी ट्रेडर्स, अजय ट्रेडर्स (पिछोर) तथा जय बाबा बीज भंडार और अकबर शाह बीज भंडार (खनियाधाना) की जांच की गई। जांच में 4 प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही सामग्री खरीदें, पक्का बिल अवश्य लें और नकली या संदिग्ध सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Collector Shivpuri #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

शिवपुरी में नहीं चलेगी धार्मिक कट्टरता! अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ लामबंद हुए हिंदू संगठन।

शिवपुरी में नहीं चलेगी धार्मिक कट्टरता! अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ लामबंद हुए हिंदू संगठन।

Shivpuri Nagar, Shivpuri | Jul 10, 2026

शिवपुरी में मुनीम के घर 'सेंधमारी': फर्म के दस्तावेजों और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हुआ कर्मचारी, CCTV से खुला राज।

शिवपुरी में मुनीम के घर 'सेंधमारी': फर्म के दस्तावेजों और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हुआ कर्मचारी, CCTV से खुला राज।

Shivpuri Nagar, Shivpuri | Jul 10, 2026

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान समारोह विशेष लोक अदालत के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी द्वारा प्री-सिटिंग बैठक आयोजित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने बैठक में उपस्थित पक्षकारों से संवाद कर उन्हें विशेष लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निराकरण के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर समय एवं संसाधनों की बचत करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक के दौरान पक्षकारों को विशेष लोक अदालत की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा वैकल्पिक विवाद निवारण व्यवस्था के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई, जिससे अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

#JansamparkMP 
#shivpuri

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान समारोह विशेष लोक अदालत के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी द्वारा प्री-सिटिंग बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने बैठक में उपस्थित पक्षकारों से संवाद कर उन्हें विशेष लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निराकरण के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर समय एवं संसाधनों की बचत करने के लिए प्रेरित किया। बैठक के दौरान पक्षकारों को विशेष लोक अदालत की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा वैकल्पिक विवाद निवारण व्यवस्था के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई, जिससे अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। #JansamparkMP #shivpuri

Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026