राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर शिवपुरी जिले में आयुष शिविरों का आयोजन
निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित; मरीजों को बांटी गईं निःशुल्क दवाइयां
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर का मुख्य कार्यक्रम भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयुष विभाग के आदेशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में शिवपुरी जिले की सभी आयुष संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का भव्य आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुरानी शिवपुरी स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में आयोजित किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती मोनिका राठौर एवं अन्य समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य कार्यक्रम में 160 से अधिक तथा जिले भर के आयुष औषधालयों में आयोजित शिविरों के माध्यम से 1900 से अधिक, यानी कुल 2060 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों में चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात आयोजित चिकित्सा शिविर में आए दूर-दराज के मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त जिले के सभी आयुष औषधालयों पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आमजनों को आयुर्वेद एवं आयुष पैथी के लाभों के प्रति जागरूक किया गया और स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विभाग द्वारा चलाए जा रहे निरंतर अभियानों से आमजन का झुकाव आयुष पैथी की ओर तेजी से बढ़ा है। शिवपुरी के शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, आर.एम.ओ. डॉ. पवन राजपूत, डॉ. यशस्वी मेहता, डॉ. सुधा पटेल, डॉ. नीलकमल शाक्य एवं पैरामेडिकल तथा कार्यालयीन स्टाफ ने सक्रिय सेवाएं दीं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#shivpuri