सेवा संकल्प 2026 के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प 2026 के अंतर्गत जल संरक्षण के उपयोग, महत्व एवं आवश्यकता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जल के महत्व तथा जल संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग, जल की बर्बादी रोकने तथा भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. गजेंद्र सक्सेना, डॉ. जमाल गुरसेन, डॉ. निर्मल सिंह सैंगर, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. प्रतिभा, डॉ. मीनू, डॉ. साधना रघुवंशी और डॉ. पुष्पेंद्र सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जल का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और इसके लिए छोटे-छोटे प्रयास भी भविष्य में महत्वपूर्ण परिणाम दे सकते हैं।
#shivpuri