*कहानी बदलाव की*
*उन्नत तकनीक से संवरी खेतीः किसान सोबरन सिंह धाकड़ ने रिज एंड फरो पद्धति से सोयाबीन उत्पादन में स्थापित की मिसाल*
*आधुनिक तकनीक से बेहतर उत्पादन और आय वृद्धि की नई राह*
शिवपुरी शहर के फतेहपुर निवासी कृषक सोबरन सिंह धाकड़ परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने वाले प्रगतिशील किसान हैं। पूर्व में सामान्य बोवनी पद्धतियों और अनिश्चित मानसूनी बारिश के कारण अत्यधिक जलभराव से सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुँचने तथा उत्पादन प्रभावित होने की चिंता बनी रहती थी। सीमित संसाधनों के बीच फसल की सुरक्षा और बेहतर पैदावार प्राप्त करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।
कृषि विभाग के आत्मा कार्यक्रम के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव एवं विशेषज्ञों के सतत मार्गदर्शन में सोबरन सिंह धाकड़ ने उन्नत कृषि पद्धतियों और किस्मों की जानकारी प्राप्त की। विभाग के परामर्श से उन्होंने अपने एक बीघा खेत में सोयाबीन लगाने का निर्ण