Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SHIVPURI

@projsshivpuri
1602Followers
0Following
जिले ने अवैध शराब भंडारण, परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही: पिछोर में 2000 लीटर लहान नष्ट, 510 लीटर शराब जब्त

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक स्तर पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त दल द्वारा पिछोर क्षेत्र के ग्राम सालौरा एवं करारखेड़ा में संचालित अवैध शराब के ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।  

​इस कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा निर्माण में प्रयुक्त लगभग 2000 लीटर लहान को मौके पर ही विधिवत विनष्ट कराया गया तथा ₹51,500 मूल्य की 510 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है। मामले में संलिप्त अभियुक्त रोहित उर्फ भूरा लोधी एवं हरेन्द्र चौहान के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  

​इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य, तहसीलदार पिछोर शिवशंकर गुर्जर, आबकारी विभाग उपनिरीक्षक विनीत शर्मा, राहुल गुप्ता सहित थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उप निरीक्षक रामकिशोर जोशी, कमल सिंह बंजारा, सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुड़र एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय छर्च द्वारा जनजातीय बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियों का वितरण किया गया एवं ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यह शिविर निरंतर जारी रहेंगे।

Collector Shivpuri 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
*प्रशासनिक संवेदनशीलता: कलेक्टर श्री वर्मा की पहल पर बारिश के बीच घर-घर पहुंचा राशन*

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की मंशा के अनुरूप जहां एक ओर अनियमितता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर हर पात्र हितग्राही तक खाद्यान्न पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। इसी संवेदनशीलता का उदाहरण ग्राम मोहरा (तहसील कोलारस) में देखने को मिला, जहां अत्यधिक वर्षा के कारण हितग्राही राशन दुकान तक पहुंचने में असमर्थ थे। 

कलेक्टर श्री वर्मा के जन-सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देशों का पालन करते हुए विक्रेता विवेक वैरागी एवं उनकी टीम ने स्वयं मोर्चा संभाला। दल ने पीओएस मशीन और राशन सामग्री के साथ ग्रामीणों के द्वार-द्वार पहुंचकर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया। विपरीत मौसम में भी घर बैठे राशन प्राप्त होने पर ग्रामीणजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा का आभार जताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

समस्त कार्यपालिक बल द्वारा वृत्त करैरा अंतर्गत ग्राम टीला रोड के पास स्थित कंजर डेरा क्षेत्र में सघन गश्त एवं दबिश देकर प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कच्ची एवं अवैध मदिरा के निर्माण तथा भंडारण के ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

मौके से लगभग 70 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा तथा लगभग 8,000 किलोग्राम लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। 
अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध यह विशेष अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार, एसडीएम करैरा ने ग्राम सूंड़ एवं धमधौली में सिंध नदी तट का दौरा किया।

 एसडीएम अनुपम शर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर गांव के मुख्य आवागमन मार्ग, राशन वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों को समझाइश दी कि बढ़ते जलस्तर के दौरान नदी को पार ना करें। अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार, अधिकारियों द्वारा ज़िले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों (राशन दुकानों) पर राशन वितरण व्यवस्था की सघन निगरानी लगातार की जा रही है।

इस दौरान अधिकारी दुकानों पर खाद्यान्न की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति और पीओएस (PoS) मशीन के माध्यम से हो रहे वितरण की भौतिक जाँच कर रहे हैं, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को राशन सुचारू रूप से और समय पर मिल सके।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
Collector Shivpuri 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम सूंड एवं धमधौली में सिंध नदी के बढ़े जलस्तर के कारण प्रभावित ग्रामीणों से चर्चा की गई।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार करैरा एसडीएम श्री अनुपम शर्मा ने सिंध नदी के पास ग्रामीणों से चर्चा की और आवागमन, राशन वितरण एवं गांव की अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों को समझाइश दी कि बढ़ते जलस्तर के दौरान नदी पार न करें।

CM Madhya Pradesh
Department of Water Resources, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
थाना सिरसौद के अंतर्गत ग्राम सिकरौदा रपटा से बहे युवक छोटू पुत्र श्री राजू रावत की तलाश में जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरी तरह मुस्तैद है। 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS को इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल होमगार्ड कमांडेंट को निर्देशित किया और sderf की टीम को सक्रिय किया।

सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में SDERF  की रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार तलाश जारी है। 

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर मौके पर एसडीएम श्री आनंद राजावत भी पहुंचे और राहत व बचाव कार्य की निगरानी की। 
साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सभी से अपील की जा रही है कि जलभराव वाले स्थलों पर जाने से बचें ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के परिपालन में राजस्व अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। 

​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदामों और दुकानों में रखी खाद्यान्न सामग्री, स्टॉक रजिस्टर, राशन तौलने के तराजू/मशीनों और ई-पॉस (POS) मशीनों की कार्यप्रणाली की गहन जाँच की। 

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकान संचालकों को शासन के नियमानुसार पूरी पारदर्शिता, सही मापतौल और समय पर खाद्यान्न वितरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले राशन और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली, ताकि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुँच सके।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
Collector Shivpuri 

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuruli nis:value=shivpuruli nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत पोहरी की ग्राम पंचायत बिलौआ में शुक्ला नदी का जलस्तर बढ़ने से बंद हुए मुख्य रास्ते का मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत श्री विजय राज ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण कर जायजा लिया। 

​निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और स्थिति सामान्य होने तक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार अब एसडीएम और तहसीलदार के साथ-साथ जनपद पंचायत के सीईओ भी मैदान में उतरकर PDS राशन वितरण की सीधी निगरानी करेंगे। 

निर्देशों के पालन में पोहरी सीईओ श्री आफीसर सिंह गुर्जर ने भटनावर खाद्यान्न वितरण केंद्र का निरीक्षण किया और सेल्समैन को समय पर 100% राशन वितरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
🚨 जनहित में जारी: बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा सूचना 🚨

​जनपद पंचायत पोहरी (जिला शिवपुरी) अंतर्गत संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण निर्देश एवं आपातकालीन संपर्क सूत्र जारी किए गए हैं।

​⚠️ महत्वपूर्ण सावधानियां:

• ​जल स्तर बढ़ने पर तुरंत ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाएं।
• ​नदी, तालाब एवं उफान पर बहते जल स्रोतों से दूरी बनाएं।
• ​जलमग्न पुल/पुलिया पार न करें।
• ​किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम प्रभारी से संपर्क करें।

​📞  कंट्रोल रूम संपर्क सूत्र:

​ 8717919235 📲
​
​सुरक्षित रहें, सावधान रहें! 🙏

Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Collector Shivpuri 

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार राशन वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

ग्राम बिनेका में राशन वितरण को लेकर प्राप्त शिकायत पर एसडीएम कोलारस श्री शिवदयाल धाकड़ ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्वयं की निगरानी में राशन वितरण शुरू करवाया।

CM Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश अनुसार मौसमी बीमारी एवं बर्षा के चलते जल भराव के कारण फैलने वाले मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के मार्गदर्शन में जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। 

CM Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=stateiecbureau nis:value=stateiecbureau nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwaliorcommissioner nis:value=gwaliorcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmhoshivpuri nis:value=cmhoshivpuri nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=healthdepartmentshivpuri nis:value=healthdepartmentshivpuri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryonefollowers nis:value=highlightseveryonefollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationalhealthmissionmp nis:value=nationalhealthmissionmp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
राशन संबंधी शिकायत एवं समस्या समाधान के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और प्राप्त समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार ग्राम दिहायला से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान से राशन सामग्री न मिलने की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी ने ग्राम दिहायला पहुँचकर शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया और दुकान से पात्र हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण शुरू कराया।

CM Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
श्रीराधा-कृष्ण मंदिर, बदरवास में 'श्रीकृष्ण पर्व' का भव्य आयोजन: भक्ति, कला और आत्मिक समर्पण का अद्भुत संगम

​मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग (श्रीकृष्ण पाथेय) द्वारा शुक्रवार को शिवपुरी के बदरवास स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में “श्रीकृष्ण पर्व” का गरिमामय आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संध्या में भोपाल की सुश्री दीक्षा अस्थाना एवं साथी कलाकारों ने मनमोहक नृत्य-नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, माखन चोरी, कालिया दमन और दिव्य महारास की लीलाओं को जीवंत रूप में मंचित किया।

​वहीं जबलपुर के श्री मनीष अग्रवाल एवं सहयोगियों ने ‘अच्युतम केशवम्’ और ‘मेरे तो गिरधर गोपाल’ जैसे मधुर भजनों की अविरल धारा से संपूर्ण प्रांगण को कृष्णमय और भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कला, संस्कृति और लोक-आस्था का यह समागम दर्शकों को प्रेम, भक्ति व आत्मिक समर्पण के दिव्य संदेश से अभिभूत कर गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य 'श्रीकृष्ण भजन संध्या' का आयोजन किया गया।

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, शिवपुरी में भव्य 'श्रीकृष्ण भजन संध्या' का आयोजन  हुआ।

कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की समृद्ध ध्रुपद शैली का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्वालियर के प्रख्यात कलाकारों — श्री यखलेश बघेल, सुश्री योगिनी ताम्बे एवं श्री तेजस भाटे द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति और मनमोहक भजनों ने उपस्थित सभी श्रोताओं एवं भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों, संगीत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
अतिवृष्टि को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने अतिवृष्टि एवं आपदा की स्थिति को देखते हुए पूरे जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने उफान पर चल रहे नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों की 24x7 सख्त निगरानी तथा आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार एसडीम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अमला मैदान में उतरकर लगातार निरीक्षण कर रहा है और जोखिम वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि जन-धन की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे।

जनहित में अपील: उफान वाले नदी-नालों व रपटों को पार न करें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।
जिले के स्कूलों में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व। स्कूली छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दीं।
शिवपुरी जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार 05 सितंबर 2026 को समस्त शासकीय, निजी, CBSE, ICSE स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित।

Department of School Education, Madhya Pradesh 
Collector Shivpuri 

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
शिवपुरी में भारी बारिश के चलते 5 सितंबर को आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके तहत शनिवार 05 सितंबर 2026 को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों और माताओं के लिए छुट्टी रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर राशन की कालाबाजारी रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए अधिकारियों द्वारा राशन दुकानों का सघन निरीक्षण कर वितरण कार्य सुचारू रूप से कराया जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivpuri nis:value=shivpuri nis:enabled=true nis:link/>
राशन की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त: कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर राशन दुकानों का सघन निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के तहत राजस्व अधिकारियों द्वारा उचित मूल्य की दुकानों का लगातार सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराना है।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने स्पष्ट किया है कि राशन की कालाबाजारी और वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाही जारी रहेगी।