*कहानी बदलाव की*
*शिवांग गर्ग ने साकार किया स्व-रोजगार का सपना, स्थापित की अपनी ‘‘प्रिंटिंग प्रेस’’*
शिवपुरी, 23 सितम्बर 2026/ जिले के कोलारस अप्रोच रोड मानीपुरा निवासी युवा शिवांग गर्ग अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद स्व-रोजगार स्थापित करना चाहते थे। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के उपरांत घर पर रहकर माता-पिता एवं अभिभावकों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर थी। स्थानीय स्तर पर ही कोई स्थाई व्यवसाय शुरू करने की सोच के साथ वे निरंतर अवसरों की तलाश कर रहे थे, ताकि परिवार के समीप रहकर ही आत्मनिर्भर बना जा सके।
इसी दौरान शिवांग को केंद्र शासन की ‘‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’’ योजना की जानकारी प्राप्त हुई। योजना के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शिवपुरी में पदस्थ अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों द्वारा योजना की पात्रता एवं सब्सिडी की पूर्ण जानकारी मिलने �