तिजारा: चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने मतदान केंद्रों और रवानगी स्थल का किया निरीक्षण
Tijara, Alwar | Sep 7, 2026 नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के रवानगी स्थल का भी जायजा लेकर चुनाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।