उज्जैन: CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, 2 CMO और 1 तहसीलदार का वेतन रोकने के दिए निर्देश ⚖️📋
उज्जैन के प्रशासनिक संकुल भवन में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जनता से जुड़ी शिकायतों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। सीएम हेल्पलाइन में 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में ढिलाई बरतने पर कलेक्टर ने दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) और एक तहसीलदार का वेतन रोकने के सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को दो-टूक हिदायत दी कि शिकायतों को सहायकों के भरोसे छोड़ने या जबरन 'फोर्स क्लोज' करने के बजाय खुद संज्ञान लेकर संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा रोपे गए 15 हजार पौधों के भौतिक सत्यापन, पिछड़ा वर्ग की उच्च शिक्षा छात्रवृत्तियों के समयबद्ध वितरण और खाद वितरण व्यवस्�