फूलियाकलां। खारी और मानसी नदियों में कथित अवैध बजरी खनन के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देश के बाद गुरुवार को संयुक्त जांच कमेटी फूलियाकलां पहुंची। अधिकारियों ने खारी नदी में स्थित खनन क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।