सोरांव: होलागढ़ इलाके में टाइनी शाखा के संचालक से लूट का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
होलागढ़ के देवराज का पुरा निवासी परमानंद मिश्रा घर से करीब तीन किलोमीटर दूर नेवादा-चांटी पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे हेलमेट लगाए एक युवक पैसे निकालने के बहाने केंद्र में आया और बैग से चापड़ निकालकर उनकी गर्दन पर रख दिया। दोनों के बीच हाथापाई हुई और युवक शटर बाहर से बंद कर दिया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले ली।