Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

दमोह: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ रावण ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। #coronacovid19

Damoh, Damoh | May 17, 2020

MORE NEWS

परसाई के पास कुंडलपुर से लौट रहे जबलपुर के दंपति पर गिरी पेड़ की डाल, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस 

दमोह। तेजगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में कुंडलपुर से दर्शन कर लौट रहे जबलपुर निवासी दंपति की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौत हो गई। हादसा परसाई पेट्रोल पंप के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल दंपति को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान जबलपुर के मन्नू लाल हॉस्पिटल निवासी आशीष जैन और उनकी पत्नी शोभा जैन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों स्कूटी से कुंडलपुर दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित आग लगने से खोखले हो चुके पेड़ की भारी भरकम डाल अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंचे। एक साथ दंपति की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पेड़ की देखरेख में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी तारादेही मार्ग पर दरौली के पास बारिश के दौरान पेड़ की डाल गिरने से एक युवक की मौत हुई थी।

घटना के बाद तेजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों शव जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाए गए हैं। जहां कल मंगलवार सुबह पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

परसाई के पास कुंडलपुर से लौट रहे जबलपुर के दंपति पर गिरी पेड़ की डाल, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस दमोह। तेजगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसे में कुंडलपुर से दर्शन कर लौट रहे जबलपुर निवासी दंपति की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौत हो गई। हादसा परसाई पेट्रोल पंप के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल दंपति को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जबलपुर के मन्नू लाल हॉस्पिटल निवासी आशीष जैन और उनकी पत्नी शोभा जैन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों स्कूटी से कुंडलपुर दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित आग लगने से खोखले हो चुके पेड़ की भारी भरकम डाल अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंचे। एक साथ दंपति की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पेड़ की देखरेख में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी तारादेही मार्ग पर दरौली के पास बारिश के दौरान पेड़ की डाल गिरने से एक युवक की मौत हुई थी। घटना के बाद तेजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों शव जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाए गए हैं। जहां कल मंगलवार सुबह पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Damoh, Damoh | Jun 29, 2026

हिनोता कला में चोर गिरोह सक्रिय, कई घरों के ताले टूटे; दो मकानों से लाखों की चोरी

दमोह। गैसाबाद थाना क्षेत्र के हिनोता कला गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। चोरों ने चार से पांच घरों के ताले तोड़े, जिनमें दो मकानों से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। वारदात के बाद गांव में भय का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार चोरों ने अमित पटेल के घर का ताला तोड़कर अलमारी खंगाली और उसमें रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं नरेश सेन के घर से करीब 35 से 40 हजार रुपये नकद और सोने की बालियां चोरी हो गईं। दोनों वारदातों में करीब एक से सवा लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार गैसाबाद थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

एक ही रात में कई घरों के ताले टूटने की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त प्रभावी नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

हिनोता कला में चोर गिरोह सक्रिय, कई घरों के ताले टूटे; दो मकानों से लाखों की चोरी दमोह। गैसाबाद थाना क्षेत्र के हिनोता कला गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। चोरों ने चार से पांच घरों के ताले तोड़े, जिनमें दो मकानों से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। वारदात के बाद गांव में भय का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार चोरों ने अमित पटेल के घर का ताला तोड़कर अलमारी खंगाली और उसमें रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं नरेश सेन के घर से करीब 35 से 40 हजार रुपये नकद और सोने की बालियां चोरी हो गईं। दोनों वारदातों में करीब एक से सवा लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार गैसाबाद थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। एक ही रात में कई घरों के ताले टूटने की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त प्रभावी नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Damoh, Damoh | Jun 29, 2026

चरयाई बाजार में 2 वर्षीय मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने अंबेडकर चौक पर लगाया चक्का जाम

दमोह। चरयाई बाजार में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय जेस्मिन बंसल की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चों ने अंबेडकर चौक पर चारों ओर बैरिकेडिंग कर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड, घंटाघर, बाराद्वारी और कोतवाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। जाम के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि एम्बुलेंस को निकलने दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपी ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चरयाई बाजार में 2 वर्षीय मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने अंबेडकर चौक पर लगाया चक्का जाम दमोह। चरयाई बाजार में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय जेस्मिन बंसल की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चों ने अंबेडकर चौक पर चारों ओर बैरिकेडिंग कर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड, घंटाघर, बाराद्वारी और कोतवाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। जाम के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि एम्बुलेंस को निकलने दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Damoh, Damoh | Jun 29, 2026

कलेक्टर ने किया स्वास्थ्यकेंद्र का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र बंद मिलने पर जताई नाराजगी

अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन काटने के दिए निर्देश

पथरिया। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सोमवार दोपहर 1 बजे पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र बंद मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल जांच कर केंद्र संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संचालक केंद्र नहीं चला सकता तो दूसरे को जिम्मेदारी दी जाएगी।

निरीक्षण में एक डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने और नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े, इसके लिए स्टोर से दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। 

डेंटिस्ट के सामान्य ओपीडी में बैठने पर भी आपत्ति जताते हुए उन्हें अपनी सीट पर सेवाएं देने के निर्देश दिए। आउटसोर्स कर्मचारियों के कम वेतन की शिकायत पर लेबर इंस्पेक्टर से जांच कराने को कहा। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि अगली बार भी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने किया स्वास्थ्यकेंद्र का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र बंद मिलने पर जताई नाराजगी अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन काटने के दिए निर्देश पथरिया। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सोमवार दोपहर 1 बजे पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र बंद मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल जांच कर केंद्र संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संचालक केंद्र नहीं चला सकता तो दूसरे को जिम्मेदारी दी जाएगी। निरीक्षण में एक डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने और नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े, इसके लिए स्टोर से दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। डेंटिस्ट के सामान्य ओपीडी में बैठने पर भी आपत्ति जताते हुए उन्हें अपनी सीट पर सेवाएं देने के निर्देश दिए। आउटसोर्स कर्मचारियों के कम वेतन की शिकायत पर लेबर इंस्पेक्टर से जांच कराने को कहा। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि अगली बार भी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Damoh, Damoh | Jun 29, 2026

किशुन तलैया के पास शराब बेचने को लेकर विवाद में दो पक्ष भिड़े, चाकू-डंडे चले; तीन घायल, एक जबलपुर रेफर

दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत किशन तलैया में सोमवार को शराब बेचने और तखत रखने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से चाकू और डंडे चल गए। घटना में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घटना के सम्बन्ध में जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नवीन अहिरवाल (35) की हालत गंभीर होने पर उसे आज सोमवार शाम 4 बजे जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं विशाल अहिरवाल (20) और दीपक मुंडा (24) भी चाकू लगने से घायल हुए हैं।

घायलों के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर विवाद हुआ। उनका कहना है कि ज्योति मुंडा के परिजन 15-20 लोगों के साथ पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

किशुन तलैया के पास शराब बेचने को लेकर विवाद में दो पक्ष भिड़े, चाकू-डंडे चले; तीन घायल, एक जबलपुर रेफर दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत किशन तलैया में सोमवार को शराब बेचने और तखत रखने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से चाकू और डंडे चल गए। घटना में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बन्ध में जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नवीन अहिरवाल (35) की हालत गंभीर होने पर उसे आज सोमवार शाम 4 बजे जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं विशाल अहिरवाल (20) और दीपक मुंडा (24) भी चाकू लगने से घायल हुए हैं। घायलों के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर विवाद हुआ। उनका कहना है कि ज्योति मुंडा के परिजन 15-20 लोगों के साथ पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Damoh, Damoh | Jun 29, 2026

दमोह: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ रावण ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। #coronacovid19 - Damoh News