टीकमगढ़: टीकमगढ़ धनुषधारी मंदिर में अवैध पार्किंग से विवाद, रामनवमी से पहले कार्रवाई की मांग
दीक्षित मोहल्ले में स्थित धनुषधारी मंदिर के सामने अवैध पार्किंग से एक बार फिर विवाद की स्थिति बन रही है। सड़क के दोनों किनारो पर वाहनों की अवैध पार्किंग से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों को चिंता है कि अगर समय रहते अवैध पार्क नहीं हटाई गई तो फिर विवाद हो सकता है ।उन्होंने एसपी और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज से शिकायत की है।