टीकमगढ़: महावीर स्कूल के समीप सड़क हादसे में 4 लोग हुए घायल, पूर्व विधायक ने अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
टीकमगढ़ जिले के टीकमगढ़ झांसी हाईवे मार्ग पर स्थित महावीर स्कूल के समीप एक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए। दो महिलाएं दो पुरुष घायल हुए थे। पूर्व विधायक अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल लाए l महिलाओं को तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।