टीकमगढ़: अनंतपुरा के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, 3 लोग हुए घायल
टीकमगढ़ अनंतपुरा बुंदेलखंड फर्नीचर के सामने बीती रात्रि एक सड़क हादसा हो गया घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि एक बाइक पर दो लोग सवार थे वहीं दूसरी बाइक पर एक शख्स सवार था।दोनों बाईकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है,जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।