टीकमगढ़: गड़ौली खुर्द गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काटा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
गड़ौली खुर्द गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। व्यक्ति का नाम मंगल सिंह निवासी गड़ौली खुर्द गांव बताया गया है। परीजन ने बताया व्यक्ति अपने खेत पर था काम कर रहा था इसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।