टीकमगढ़: टीकमगढ़ नगर पालिका में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 56 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता का कार्यक्रम आज नगर पालिका कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के 28 हितग्राहियों के खाते में कुल 56 लख रुपए की राशि सिंगल क्लिक से डीबीटी के माध्यम से प्रदाय की गई। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मंत्रालय भोपाल में किया गया जिसका सीधा प्रसारण निकाय द्वारा आयोजित कार्यक्रममें कराया गया।