चयनित स्थान पर स्ट्रीट लाइट न लगने से ग्रामीणों में नाराजगी, पार्षद पर लगाए आरोप
कौशांबी। भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 12 में चयनित स्थान से हटाकर दूसरी जगह स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने पार्षद सूरज यादव एवं एक अन्य व्यक्ति पर चयनित स्थान के बजाय दूसरी जगह लाइट लगवाने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित स्थान पर रात करीब 8 बजे तक बाजार लगता है। वहां स्ट्रीट लाइट लगने से दुकानदारों और राहगीरों को अंधेरे से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी से चयनित स्थान पर ही स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है।
जरा सुनिए ग्रामीणों की जुबानी और आप भी दीजिए अपनी राय—क्या स्ट्रीट लाइट चयनित स्थान पर ही लगनी चाहिए?
#Kaushambi #Bharwari #NagarPalika #StreetLight #SurajYadav KavitaPasi KaushambiNews LocalNews @dmkaushambi @kaushambipolice @uppolice @cmoffice_up @cmoffice_up