राष्ट्रीय लोक अदालत में 35 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य
कौशाम्बी। जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में 12 सितंबर 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने बताया कि लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बैंक वसूली, एनआई एक्ट, विद्युत, श्रम, जमीन विवाद, चालानी और अन्य शमनीय मामलों का निस्तारण होगा। पिछली लोक अदालत में करीब 31 हजार मामलों का निस्तारण हुआ था। इस बार 35 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।
#कौशाम्बी #राष्ट्रीयलोकअदालत #लोकअदालत #न्यायालय #प्रियलसिंह जिलाविधिकसेवाप्राधिकरण