तिल्हापुर मोड़ पर दधिकंदो मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं व दर्शकों की भीड़,देखिए क्या बोले प्रत्याशी डॉक्टर निसार और मेला कमेटी अध्यक्ष
कौशाम्बी। तिल्हापुर मोड़ पर मंगलवार शाम दधिकंदो मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। चायल विधानसभा से आजाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी, आदित्य हॉस्पिटल के संचालक मयंक गुप्ता और मेला अध्यक्ष गुड्डू पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खान-पान के स्टॉल और मनोरंजन के साधन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बुधवार को मेले का दूसरा दिन �