पत्नी के मायके से वापस न आने पर हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक
प्रयागराज। रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी के ससुराल वापस न आने से नाराज युवक बुधवार दोपहर हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मखदूमपुर गांव निवासी अनूप पुत्र माझिल की पत्नी गुड्डी देवी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। बुधवार को अनूप ने फोन कर पत्नी से घर लौटने को कहा, लेकिन उसके मना करने पर युवक नाराज हो गया और कुछ देर बाद बिजली के टावर पर चढ़ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद अनूप सुरक्षित नीचे उतर आया।
युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
#Prayagraj #PrayagrajNews #HighVoltageTower #BreakingNews #UPNews RakshaBandhan ViralNews LocalNews