फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर,सुनिए जरा पूरी कहानी!
चांदेराई में मजदूरी करने जा रहे थे चाचा-भतीजे, हादसे के बाद चालक फरार
कौशांबी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरईन का पुरवा पुल के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामआसरे (39) पुत्र धर्मराज सरोज की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा बचान सरोज (57) पुत्र टिररू सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
भवानी का पुरवा निवासी रामआसरे और बचान सरोज एक ही बाइक से सोनौली होते हुए चांदेराई स्थित श्री देशबंधु इंटर कॉलेज में मजदूरी करने जा रहे थे। बरईन का पुरवा पुल के पास सामने से आ रही फॉर्च्यूनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर घिसटते हुए पास के धान के खेत में जा गिरे।
हादसा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ए�