मोबाइल छिनैती के मामले में आरोपी समेत दो बाल अपचारी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
कौशाम्बी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को थाना कौशाम्बी में शिकायत मिली थी कि पलटूपुर निवासी महिला का लड़का विजिया से पलटूपुर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नरगी नहर के पास तीन अज्ञात बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मामले में थाना कौशाम्बी में मु0अ0सं0 135/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी सुनील पुत्र राजेश निवासी सलेमपुर, थाना कौशाम्बी को कौशाम्बी कोसम इनाम पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया। उसके साथ दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों क�