प्रतापगढ़: रायपुर गांव में पड़ोसियों ने मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान, दी गई तहरीर
प्रतापगढ़ जनपद के रायपुर गांव निवासी राम अचल वर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी उसकी पत्नी पतरका व बेटी कंचन को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल को पहले इलाज के लिए सीएससी पट्टी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रविवार की शाम करीब 6 बजे राम अचल अपनी पत्नी वा बेटी कंचन को लेकर कोतवाली आया।