प्रतापगढ़: बिनैका में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर किया हमला
प्रतापगढ़ जनपद के ग्राम सभा बिनैका विजय यादव के घर एक निजी कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए कहा मेरा आज मऊ में दसवां प्रबुद्ध सम्मेलन है। जिसकी शुरुआत सहारनपुर से हुई थी। हमारे सहयोगी विजय यादव जो हमारे साथ 69000 शिक्षक भर्ती आंदोलन में साथ थे। उनसे मिलने आया हूं।