प्रतापगढ़: हरदोई गांव में जमीन विवाद में मार-पीट, दो महिलाओं समेत कई घायल, गाय को पीटकर पैर तोड़ने का आरोप
कोहंडौर थाना क्षेत्र के हरदोई गांव की रहने वाली उर्मिला देवी ने रविवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि उसके पड़ोसियों से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी विवादित जमीन में पड़ोसी रविवार को बांस बल्ली घर के सामने गाड़ने लगे। जिसका विरोध करने के लिए रंजन पत्नी राम कुबेर गई तो लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। कई लोग घायल हैं।