प्रतापगढ़: सपा सांसद के नेतृत्व में सपा का डेलिगेशन पहुंचा पूरे कुमार सूर्यगढ़ गांव, दलित के हत्यारे पर कार्रवाई की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के नेतृव में पांच सदस्सीय डेलिगेशन रविवार शाम 5.30 बजे पूरे कुमार सूर्यगढ़ गांव पहुँचा। जहाँ स्व. बाबूलाल सरोज की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की।पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पार्टी ने घटना की जांच कराने और सहायता प्रदान करने का आश्वाशन दिया।