प्रतापगढ़: चिलबिला श्री हनुमान मंदिर में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
चिलबिला में श्री हनुमान मंदिर में सावन मास में शिव महापुराण कथा का कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। परम पूज्य श्री अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज के नेतृत्व में रविवार शाम 4 बजे निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और हनुमान भक्तों ने भाग लिया। कथा 13 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन सुबह रुद्राभिषेक और शाम को कथा का आयोजन किया जाएगा।