नाथनगर: नाव से उतरने के बाद रास्ता भटकीं बिहपुर की तीन बच्चियां, नाथनगर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
बिहपुर थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर दुधेला गांव से लापता हुईं तीन बच्चियों को नाथनगर पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां गुरुवार को नाव से नाथनगर पहुंची थीं।