टूटे पुल की कच्ची पटरी से नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक बाल-बाल बचा
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
बारा, प्रयागराज। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल हादसे का कारण बन गया। सोमवार को कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद का ई-रिक्शा टूटे पुल के पास बनी कच्ची पटरी से गुजरते समय करीब 100 मीटर आगे नहर में जा गिरा। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल पुल निर्माण की मांग की है।
Bara, Allahabad | Sep 15, 2026