जन्माष्टमी से पहले पुलिस ने राधाकृष्ण मंदिर का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
श्रद्धालुओं की भीड़ और मेले को देखते हुए यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस
जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई
उरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर उरई में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व के दौरान राधाकृष्ण मंदिर में होने वाले भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जन्माष्टमी पर्व के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके बाद मंदिर परिसर का स्थलीय भ्रमण कर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया गया।
हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। आयोजन के दौरान यहां मेले का भी आयोजन होता है, जहां लोग दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के साथ मेले का आनंद लेते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।
#Janmashtami #KrishnaJanmashtami #Orai #Jalaun #JalaunPolice #RadhaKrishnaMandir #KrishnaJanmotsav #Janmashtami2026 #OraiNews #JalaunNews #PoliceSecurity #TrafficManagement #CrowdManagement #FestivalSecurity #KrishnaBhakti #JanmashtamiCelebration #UttarPradesh #UPPolice #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026