बारिश के बीच पंडालों में विराजे गजानन, ढोल-नगाड़ों के साथ डूंगरपुर में गणेशोत्सव का आगाज
डूंगरपुर में सोमवार को गणेश चतुर्थी के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हुआ। दोपहर 2 बजे शुभ मुहूर्त में शहर से गांवों तक गणेश मंडलों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित कीं। बारिश के बीच ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शहर के प्रमुख मुरला गणेशजी और लाभ गणेशजी मंदिरों को चांदी की आंगी से सजाया गया, जबकि रोकड़िया गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कई मंडलों और परिवारों ने मिट्टी व आटे की प्रतिमाएं स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
#GaneshChaturthi #GaneshUtsav #GanpatiBappaMorya #GaneshFestival #Dungarpur