मड़ावरा: मड़ावरा में हुए अग्निकांड के बारे में एसडीएम ने कहा कि पीड़ित दुकानदार को नियमानुसार मदद की जाएगी
मड़ावरा में हुए अग्निकांड के मामले में आज गुरुवार को दोपहर12 बजे एसडीएम ने बताया कि पीड़ित दुकानदार और भवन स्वामी की नियमानुसार मदद की जायेगी। इस घटना की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों की दे दी गयी है और जो भी संभव होगा ज्यादा से ज्यादा मदद की जायेगी। आज पीड़ित दुकानदार के द्वारा एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मदद मांगी गई थी।जिसके तहत कार्यवाही की जा रही है।