थरथरी: चंडी नगर पंचायत की विशेष बैठक में लगभग 80 करोड़ रुपये का बजट पारित
नगर पंचायत कार्यालय चंडी में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे सामान्य बोर्ड की विशेष बैठक में करीब 80 करोड़ की बजट पास हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मनोज कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। चर्चा के बाद नगर के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 80 करोड़ 22 लाख का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।