थरथरी: टीचर कॉलनी में दिन में घर के बाहर से चोर ने मोटरसाइकिल चुराई, घटना सीसीटीवी में कैद
चंडी नगर पंचायत स्थित टीचर कॉलनी में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दिन के उजाले में घर के बाहर से चोर ने मोटरसाइकिल चुरा लिया। दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना में एक चोर को पहले बाइक के आसपास घूमते हुए देखा गया। दूसरा चोर बाइक का लॉक खोल रहा था।