थरथरी: चंडी नगर पंचायत के विवाह भवन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई
चंडी नगर पंचायत स्थित विवाह भवन में मंगलवार की दोपहर एक बजे प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जलंधर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।