थरथरी: बेलक्षी और रूखाई पंचायत के महादलित टोला में पीएम आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे का बीडीओ ने किया निरीक्षण
चंडी प्रखंड के बेलक्षी व रूखाई पंचायत में पीएम आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे कार्य का गुरुवार की दोपहर एक बजे बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने स्पष्ट किया कि सर्वे में अपात्र लोगों को शामिल करने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बनाए रखने, भूमिहीन, विधवा, दिव्यांग और परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता