थरथरी: थरथरी में ट्रायसम भवन में बिहार दिवस का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
थरथरी प्रखंड मुख्यालय स्थित थरथरी के ट्रायसम भवन में सोमवार को दोपहर 12 बजे बिहार दिवस को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड के दर्जनों विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गौरी कुमारी,थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा,वीईओ पुष्पा कुमारी एवं समाजसेवियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ