थरथरी: बेलधन्ना हाई स्कूल में जदयू की पंचायत स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित
।चंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलधन्ना हाई स्कूल में शनिवार की दोपहर एक बजे जदयू के पंचायत स्तरीय कमिटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित विधायक हरिनारायण सिंह ने कहा कि हरनौत विधानसभा में विद्युत का जाल बिछाया गया। चंडी के सिरनावां गांव में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया गया।