युवासंगम मेले में 158 अभ्यर्थियों का प्रा. चयन, 3 का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आज शासकीय आई.टी.आई., शनि मंदिर के पास, जतारा रोड, टीकमगढ़ में जिला स्तरीय युवासंगम मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों के एच.आर. एवं प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न की गई।
युवासंगम मेले में ग्रेट ऑर्गेनिक डायमण्ड प्रा.लि., सागर, ग्रोफास्ट एग्रोटेक प्रा.लि., सागर, एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, अनूपपुर, आई.पी.एस. ग्रुप, भोपाल, केस्पर माइक्रो क्रेडिट, टीकमगढ़, संसूर सृष्टि इंडिया प्रा.लि., छतरपुर, आईसेक्ट, छतरपुर तथा एनटीएम वर्ल्ड न्यू एज ट्रेड मिशन प्रा.लि., भोपाल सहित कुल 8 कंपनियों के एच.आर./प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
मेले में कुल 210 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 158 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। साथ ही 3 अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन किया गया। युवासंगम मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी, शासकीय आई.टी.आई. के प्राचार्य श्री विजय प्रताप सिंह, आई.टी.आई. अप्रेन्टिसशिप प्रभारी श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
1 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026