मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2.0 के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के 80 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ 86 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 9,149 श्रमिक परिवारों को 203 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की, जिसमें टीकमगढ़ जिले के 80 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ 86 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित हुई।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी सहित श्रम पदाधिकारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
2 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026