संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
--
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामों से होते हुए बुडेरा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा यात्रा का उत्साहपूर्वक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा रथ में विराजमान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के कलश का दर्शन एवं पूजन कर श्रद्धा व्यक्त की गई। यात्रा के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, सद्भाव, सामाजिक एकता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी दोहराया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
1 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026