कलेक्टर ने रात्रि में रैन बसेरा और बस स्टैंड का किया आकस्मिक निरीक्षण
रैन बसेरा में ठहरे लोगों से व्यवस्थाओं की ली जानकारी, बस स्टैंड पर स्वच्छता और हाई मास्क लाइट लगाने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने 29 अक्टूबर की रात्रि में नगरीय क्षेत्र बालाघाट में संचालित रैन बसेरा एवं बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रात्रि विश्राम कर रहे लोगों से मुलाकात कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्यप्रकाश उके को रैन बसेरा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड के प्रतीक्षालय एवं सार्वजनिक शौचालय को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिस
13 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026