छठी मईया की आराधना के बाद CM सम्राट चौधरी ने किया महादेव का जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की मांगी कामना
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के तारापुर स्थित रणगांव में छठी मईया की आराधना के बाद देवाधिदेव महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री ने रणगांव में प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। आस्था और विकास, दोनों को लेकर मुख्यमंत्री की सक्रियता दिखी।
#Bihar #SamratChoudhary #Munger #Tarapur
Kahara, Saharsa | Nov 16, 2026