छठ महापर्व-2026 | शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न
सारण जिले में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।
जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।
जिला प्रशासन की सतत निगरानी, पुलिस प्रशासन की सक्रियता एवं आम नागरिकों के सहयोग से महापर्व का सफल आयोजन सुनिश्चित हुआ।