छठ महापर्व-2026 | उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ पांच दिवसीय अनुष्ठान संपन्न
लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सारण जिले के विभिन्न नदी एवं तालाब घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बनियापुर प्रखंड के हरपुर कराह स्थित गंडकी नदी घाट पर हजारों व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की।